गिरजाघरों के प्रमुख ने सीरिया में जारी हिंसा को रोकने पर जोर देते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नैतिक रूप से सीरिया में जारी हिंसा को रोकने के लिये जल्दी से जल्दी कोई कार्यवाही करनी चाहिए।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गिरजाघरों के प्रमुख ने ब्राजील में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए आखिर में सीरिया में शांति बहाल होने की कामना की है और जोर दिया कि सीरिया में जारी अशांति जल्दी ही बंद होनी चाहिए।सीरिया आतंकवादियों द्वारा दो पादरियों के अपहरण की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि जो देश उन अपहर्ताओं का समर्थन करते हैं उन्हें चाहिए कि वह दो पादरियों की रिहाई को जल्द से जल्द सम्भव बनायें।उन्होंने संयुक्त राष्ट्र पर जोर देते हुए कहा कि उसे दुनिया में शांति स्थापित करने में अपनी मुख्य भूमिका निभानी चाहिए।
6 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 416977
गिरजाघरों के प्रमुख ने सीरिया में जारी हिंसा को रोकने पर जोर देते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नैतिक रूप से सीरिया में जारी हिंसा को रोकने के लिये जल्दी से जल्दी कोई कार्यवाही करनी चाहिए।